[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले की

जैन समाज का प्रयुषण पर्व उत्तम क्षमा वाणी के साथ शुभारम्भ, 10दिनों तक चलेगा अनुष्ठान l

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जैन समाज का पर्युषण पर्व उत्तम क्षमा वाणी के साथ शुभारंभ, 10 दिनों तक चलेगा विशेष अनुष्ठान*

गया जी। स्थानीय रमना स्थित दिगंम्बर जैन मंदिर में जैन अनुयायियों के पर्वों का राजा कहे जाने वाले (सबसे बड़े महापर्व) पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व का आरंभ गुरुवार से हो गया, जिसका उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान रोजाना जैन धर्म के लोग ज्यादातर समय पूजा-पाठ, व्रत और कठिन नियमों का पालन करेंगे। इस 10 दिवसीय आत्म शुद्धि और तपस्या के महापर्व को लेकर जैन मंदिर में जैन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। हर साल भाद्रपद महीने के ऋषि पंचमी से मनाया जाता है, जिसका समापन 6 सितंबर को अनंत चौदस के दिन होगा। जिसे क्षमा वाणी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। पर्यूषण पर्व के पहले दिन जैनियों ने क्षमा यानी माफ करने के गुणों का चिंतन कर उत्तम क्षमा पर विधि विधान से बनाया। जैन मंदिर में सुबह 5:30 बजे से ध्यान, इसके बाद अभिषेक, और शांति धारा हुई। फिर प्रातः 8:00 बजे से मंगल प्रवचन, जिनवाणी पाठ, तत्वार्थ सूत्र का वाचन, स्वाध्याय के अलावे संध्या 6:30 बजे से प्रतिक्रमण, गुरु भक्ति,आरती एवं दीदी जी का मंगल उद्बोधन के बाद समाज के छोटे-छोटे नन्हे- मुन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक छंटा प्रस्तुत की गई। मंदिर में जैन धर्मावलंबियों ने परंपरागत तरीके से पवित्र जल से भगवान पार्श्वनाथ जी का महा मस्तकाभिषेक कर आरती मंगल किया।
जैन मंदिर में पावन वर्षायोग कर रहे हैं जैन मुनि आचार्य 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज एवं श्री 108 भाव सागर जी महाराज ने बताया की यह पर पर्व जैन भक्तों को भगवान महावीर के मूल सिद्धांत ‘अहिंसा परमो धर्म’ पर चलना सिखाता है। इन 10 दिनों के दौरान दिगंबर जैन अनुयायी त्याग और सृजन के साथ शारीरिक और मानसिक तप से आत्मा को शुद्ध करने का प्रयास करते हैं। माना जाता है कि इससे पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है दशलक्षण पर्व के 10 दिनों का अपना अलग-अलग महत्व है,इस दौरान पूजा पाठ के अलावा विभिन्न नियमों का पालन करना होता है। इन 10 दिनों में जो भी जैन भक्त उपवास और ध्यान करते हैं उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। दशलक्षण के 10 दिनों में सभी आत्म कल्याण के मार्ग पर प्रशस्त हो यही प्रयास करें। मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे। इधर पर्व को लेकर जैन मंदिर रंग बिरंगी कृत्रिम रोशनी से जगमग हो गया है। उक्त आशय की जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार जैन ने दी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!