A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत रहे परबतसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

 

 

 

 

 

 

जल संसाधन विभाग मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत शनिवार को जिले की परबतसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

माननीय जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने परबतसर उपखंड की ग्राम पंचायत नेतियास के ग्राम खोखरिया में आयुष्मान आरोग्य उप स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण एवं ग्राम पंचायत भड़सिया में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री श्री रावत ग्राम पंचायत कालेटडा में भामाशाह श्री गजेंद्र सिंह उदावत द्वारा उनके माता पिता की स्मृति में राजकीय विद्यालय में बनवाये गए नवीन भवन का भी लोकार्पण किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ व आधारभूत विकास की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह कार्य ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन तक विकास पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। राज्य सरकार आमजन के बुनियादी सुविधाओं सहित सभी मूलभूत कार्यों को तत्परता से कर रही हैं।

 

मंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाने और जनता को मजबूत आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

कार्यक्रम में भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता माहेश्वरी जी, पूर्व विधायक श्री मानसिंह जी, नगर पालिका परबतसर चेयरमैन श्री ओमप्रकाश जी सेन, नेतियास सरपंच श्री नाथूराम जी वैष्णव भड़सिया सरपंच श्रीमती रेखा कंवर जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!