
++++++× नागपुर, गुरूवार 02 अक्टूबर 2025 +++++

आज गुरूवार 02 अक्टूबर 2025 नवरात्रि विजयादशमी दशहरा के साथ संपन्न हो रहा है। आज पूरे देशभर में उमंग उत्साह भक्तिभाव के विजयादशमी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। विजयेदशमी का यह पर्व भगवान श्रीराम के लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर माता जानकी को रावण के बंधन से मुक्त करने की खुशी मे मनाया जाता है। देशभर मे आज अधर्म पर धर्म , असत्य पर सत्य की जीत की खुशी मे लंकापति रावण के पूतले का दहन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज नागपुर शहर के कस्तूरचंद पार्क में सनातन धर्म युवक सभा के द्वारा रावण दहन कर विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे पार्क मे भगवान श्रीराम के जयकारों के नारों से गुंजायमान रहा। कस्तूरचंद पार्क में रावण के साथ मेघनाथ कुंभकर्ण के पुतले का भी दहन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम देखने भारी संख्या में नागरिकगण पहुंचे ।
















