
सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वारा प्राथमिक विद्यालय गनवरिया पूरब में शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को इस प्रशिक्षण के दूसरे दिन एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम और शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों को गणित और
भाषा को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के तरीकों के बारे में विधिवत प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षक संतोष कुमार ने शिक्षकों को हिंदी भाषा की पुस्तक के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित पाठों, उनसे संबंधित अभ्यासों, उनकी विशेषताओं और उनसे विकसित होने वाली दक्षताओं के प्रति समझ विकसित करने के बारे में प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण के दौरान वर्ष 2024-25 की शिक्षण रणनीतियों के प्रमुख बिंदुओं, निपुण सूची कक्षा 1 व 2 की समझ, मौखिक तर्कशीलता का विकास, ब्लेंडिंग, डिकोडिंग और ग्रिड के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण में सच्चिदानंद सिंह, इब्ने हसन, सुनील मिश्रा, नीरज, रंजना मिश्रा, संगीता, जुबेर, लक्ष्मी देवी और रेखा सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।





