

धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो ने आज बाबूडीह में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर धनबाद सांसद ने कहा कि यह धनबाद का सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केंद्र है और निजी प्ले स्कूल से बेहतर है। उन्होंने कहा मां की गोद के बाद आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चे का प्रारंभिक जीवन शुरू होता है। यहां जो सुविधाएं दी गई है उससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने निहारिका आरव को अन्नप्राशन कराया एवं अंजू देवी एवं काजल देवी की गोद भराई की।
वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि यह धनबाद का पहला सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र है। इसमें बिजली, चापाकल, शौचालय, एलइडी टीवी, पोषण वाटिका, मॉड्यूलर किचन के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए भी कई संसाधन उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले यहां 20 से 25 बच्चे थे। इसका रूप बदलने से अब 40 से अधिक बच्चे केन्द्र में आते हैं। अभिभावक अपने से बच्चों को लेकर यहां आते हैं।
मौके पर धनबाद के मननीय विधायक के प्रतिनिधि श्री मनोज मालाकार, पूर्व वार्ड पार्षद श्री अशोक पाल, माननीय सांसद के प्रतिनिधि श्री नितिन भट्ट, धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार, डीएमएफटी के प्रोजेक्ट मैनेजर भावना कुमारी, अंकित सिन्हा, आकाश गुप्ता, सीडीपीओ अलका रानी, सुपरवाइजर कामिनी देवी, आरती देवी, प्रियंका देवी, संगीता देवी, सेविका ममता देवी, पुष्पा देवी, सहायिका बिंदु दवी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।












