

डीडवाना-कुचामन, जिला खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिले में खनन गतिविधियों के संबंध में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम एवं निगरानी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने अवैध खनन गतिविधियों पर रोकथाम के लिए खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खनन क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य की समीक्षा कर पौधारोपण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बैठक में उपस्थित पट्टाधारियों व क्वारी लाइसेंस धारकों से पंच गौरव कार्यक्रम के तहत मकराना मार्बल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन को सहयोग करने पर चर्चा की।
इस दौरान बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, खनन अभियंता ललित मंगल, एनजीओ प्रतिनिधि नेतराम कुमावत, सुखराम डोडवाड़िया, देवेंद्र वेदी, भागूराम आंवला एवं प्रकाश सारडा आदि पट्टाधारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।







