

卐आप सभी को धनतेरस दीपावली हार्दिक शुभकामनाऐं卐
शनिवार 18 अक्टूबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले मरवाही वनमंडल के मसुरीखार ग्राम में कल शुक्रवार की रात एक भालू भोजन की तलाश में क्षेत्र के राहायशी इलाके में पहुंच गया। भालू को मक्के के खेतों के पास घूमते हुए देखकर ग्रामीणों में तहलका मच गया। भालू को देख ग्रामीणजनों ने उसे भगाने की भी कोशिश की जिससे वह आक्रमक हो गया। भालू कुछ समय तक गांव मे घूमता रहा। जानकारी अनुसार बादे ग्रामीण जनो ने मशाल जलाकर उसे जंगल की भगाया।
इससे पहले भी क्षेत्र के दानीकुंडी गांव तथा बरवासन गांव मे भी भालू के पहुंचने की खबर सामने आई चुकी थी, लोगों के घायल होने की भी जानकारी प्राप्त हुई थी। जानकारी अनुसार मरवाही इलाके मे यह तीसरा अवसर है जबकि भालू ग्रामीण क्षेत्र मे पहुंच चुका है। वन विभाग ने ग्रामीण जनों से आग्रह किया है कि वे रात के समय पर बाहर निकलने में सावधानी रखें। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र के जंगलों में जानवरों के भोजन पानी तथा कुछ समय पूर्व जंगल मे आग लगने के वजह से जंगली जानवर अब जंगल छोड़ आबादी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं।
















