A2Z सभी खबर सभी जिले की

राहुल घोसला को कजाकिस्तान से कल वापस लाया जा सकता है भारत

जयपुर

हनूतपुरा शाहपुरा के नजदीकी ग्राम नयाबास निवासी राहुल घोसल्या को कल सोमवार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाया जा सकता है। राहुल घोसल्या कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

गौरतलब है कि राहुल घोसल्या 8अक्टूबर से ही ब्रेश हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती है। लेकिन ईलाज से सन्तुष्ट नहीं होने के कारण भारत में ईलाज के लिए प्रयास कर रहे थे। परिवार, समाज और कई राजनेताओं ने इसके लिए बहुत प्रयास किए।

राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के सहयोग से कल सोमवार को कजाकिस्तान से भारत लाए जाने की सम्भावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!