A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुंबई में सड़क हादसे में छात्र की मौत

सिद्धार्थनगर के सिसवा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान का बेटा, परिजन शव लेने रवाना

बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र राम केवल की बुधवार को मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बेंगलुरु में डी फार्मा का छात्र था और दीपावली की छुट्टियों में अपने भाई के पास मुंबई घूमने गया था।

जानकारी के अनुसार, राम केवल मुंबई के मान खुर्द स्टेशन के निकट सोनापुर में अपने बड़े भाई के घर गया हुआ था। बुधवार को बाइक से लौटते समय वह एक ट्रक की चपेट में

IMG 20251025 231115आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि राम केवल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता सिसवा बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। राम केवल एक माह पहले ही बेंगलुरु डी फार्मा की पढ़ाई के लिए गया था।

दुर्घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसे गांव लाया जा रहा है। राम केवल की मौत की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!