A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज व्यय प्रेक्षक गया श्री मति अमन प्रीत द्वारा वज़ीरगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित नवादा बॉर्डर एवं भिंडस मोड़ स्थायी जाँच निगरानी दल (एस एस टी)का निरीक्षण किया गया l

गया, 25 अक्टूबर 2025, आज व्यय प्रेक्षक गया श्रीमती अमन प्रीत ( आई०आर०एस०) द्वारा गया जिला अंतर्गत अवस्थित वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित नवादा बॉर्डर एवं भिंडस मोड़ स्थाई जांच निगरानी दल (एसएसटी) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उक्त स्थल पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मी मौजूद थे। अधिकारियों को व्यय प्रेक्षक द्वारा नियमानुसार सभी वाहनों की सघन जांच का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पंजी एवं वीडियोग्राफी की भी जांच की गई। स्थाई जांच निगरानी दल के निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी वजीरगंज, अंचल अधिकारी वजीरगंज एवं थानाध्यक्ष वजीरगंज उपस्थित थे।
विदित हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गया ज़िले में व्यय प्रेक्षक की तैनाती की गई है जो निरंतर विभिन्न क्षेत्र में घूम घूम कर स्थाई जांच निगरानी दल की जांच कर रहे हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  • वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Back to top button
error: Content is protected !!