महाराजगंज 27 अक्टूबर। आस्था और लोकपरंपरा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शनिवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य उपासना में हिस्सा लिया। वे अपने निवास स्थान से पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया व परिवारजनों के साथ छठ का दउरा (छठ डाल) सर पर रखकर निकले और पैदल यात्रा करते हुए नगर स्थित छठ घाट पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। रास्ते भर भक्तगण पारंपरिक गीत गाते हुए चल रहे थे और विधायक ने भी आम श्रद्धालुओं की तरह परंपरा का अनुपालन किया। छठ घाट पहुंचने पर विधायक ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर प्रदेश में खुशहाली, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में अद्भुत आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से शक्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वरदान मिलता है। यह पर्व लोक और समाज को एक सूत्र में पिरोता है। इस अवसर पर विधायक ने घाट पर आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। नगर पालिका द्वारा घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारियां की गई थीं। अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। छठ महापर्व के इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व्रतधारी, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। घाट पर भक्ति और पारंपरिक लोकसंस्कृति की छटा देखते ही बन रही थी। जगमगाती दीपों की लौ और गूंजते छठ गीतों के बीच सूर्य उपासना का दृश्य आस्था और उमंग से सराबोर रहा। इस अवसर पर संजीव शुक्ला, राकेश अग्रहरी, पवन कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
15/07/2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न
15/07/2026
विशेष केंद्रीय सहायता योजना से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ईको टूरिज्म, स्वरोजगार एवं आधारभूत विकास को मिलेगा नया आयाम -जिला पदाधिकारी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!