उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण बैठक का आयोजन

जिला संवाददाता अंबेडकरनगर

  1. अकबरपुर अंबेडकरनगर विकासखंड के चंदनपुर न्याय पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चंदनपुर में आयोजित हुआ जहां पर 46 महिलाओं किशोरियों व पुरुषों ने भागीदारी कर महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य सम्मान की सुरक्षा का संकल्प लिया।
    जिला प्रोबेशन कार्यालय अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित करती हुई जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रीति ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार काफी प्रतिबद्ध है। जिसके लिए मिशन शक्ति एक महत्वपूर्ण टूल है। उन्होंने विभिन्न टालफ्री 181,108,102,1090,1098,1076 के प्रयोग एवं उससे मिलने वाली सहायता और घरेलू हिंसा कानून की जानकारी दिया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने निराश्रित पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकारी योजनाओं व उसकी पात्रता पत्रक एवं प्रक्रिया के बारे में विशेष जानकारी दिया।
    बैठक में ह्यूमन राइट डिफेंडर मनोज कुमार ने लोगों श्रमिक योजना बालिका सुरक्षा योजना के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं व बाल अधिकार महिला अधिकार सहित आवश्यक कानूनों की जानकारी दिया।
    बैठक को सफल बनाने में निरकला आदर्शमणि गुलशन छोटेलाल कमाल टेलर्स आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!