मोतिहारी के बंगाली समाज में छठ पर्व के प्रति गहरी आस्था है। परिवारों द्वारा पिछले कई वर्षों से छठ व्रत किया जा रहा है, सूर्योपासना के प्रसिद्ध पर्व छठ के प्रति नगर के बंगाली समाज में असीम आस्था है। बंगाली समाज के व्रतियों के अनुसार छठ व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती जाती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति कायम रहती है। चांदमारी लाल बंगला निवासी सजल कुमार मित्रा बताते हैं कि उनके परिवार में विगत पैंतीस वर्षों से छठ होता रहा है। घर पर ही पोखरा बनाकर उसमें खड़े होकर मेरे परिवार के व्रतियों सहित नगर के बंगाली समाज छठे करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि छठ व्रत करने से मन में जो इच्छा रहती है,वह जल्द से जल्द पूरी हो जाती है। वहीं बंगाली पुरोहित दीवाकर भट्टाचार्य बताते हैं कि उनके परिवार में लगभग एक सौ वर्षों से छठ होते आ रहा है। पहले उनकी दादी करती थी ,उनके बाद उनके पिताजी अब वे करते हैं। वे लोग अपने ही घर के छत पर घाट बनाकर छठ करते हैं। उनके सभी पड़ोसी उनके ही घर आकर छठी माता की पूजा करते हैं।छतौनी के पुष्कर बनर्जी बताते हैं कि सूर्योपासना के प्रसिद्ध पर्व छठ पर मिस्कॉट के सुमीत मित्रा सहित सपरिवार बंगाली समुदाय बड़ी संख्या में शामिल होता है।वहीं श्रीकृष्ण नगर के नंददास कुंदु के परिवार में भी कई सालों से छठ होते आ रहा है।
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
15/07/2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न
15/07/2026
विशेष केंद्रीय सहायता योजना से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ईको टूरिज्म, स्वरोजगार एवं आधारभूत विकास को मिलेगा नया आयाम -जिला पदाधिकारी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!