A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचार

राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने दिव्यांगजनों को वितरित की स्कूटी

 

 

डीडवाना-कुचामन जिले में  माननीय राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने मंगलवार को नगर परिषद कुचामन सिटी के परिसर में विधान सभा सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए-एलएडी) से 4.55 लाख रूपए लागत कि पांच स्कूटी नावां विधानसभा क्षेत्र के लोकोमोटर दिव्यांगजनो को वितरित की।

 

इस दौरान राज्य मंत्री श्री चौधरी ने गरीब, वंचित और दिव्यांगों कि सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। कार्यक्रम मे उपस्थित दिव्यांगों ने स्कूटी पाकर माननीय मंत्री विजय सिंह चौधरी का आभार जताया ।

 

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत,एडीएम कुचामन सिटी राकेश कुमार गुप्ता, एडीएम डीडवाना मोहनलाल खटनावलिया,नगर परिषद सभापति सुरेश सीखवाल,एसडीएम कुचामन सिटी विश्वामित्र मीणा,नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया,जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!