A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

“ऑपरेशन सवेरा” की बड़ी सफलता — थाना गंगोह पुलिस ने नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर बढ़ाया कदम, 15 ग्राम स्मैक सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

थाना गंगोह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

WhatsApp Image 2025 10 29 at 5.50.35 PM

🚨 “ऑपरेशन सवेरा” की बड़ी सफलता — थाना गंगोह पुलिस ने नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर बढ़ाया कदम, 15 ग्राम स्मैक सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार 🚨

सहारनपुर/गंगोह।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी (IPS) के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना गंगोह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक शातिर तस्कर को दबोच कर अवैध स्मैक की खेप बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगोह क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान निर्माणाधीन हाईवे से तस्कर सावेज पुत्र नौशाद, निवासी मोहल्ला गुजरान, कस्बा व थाना गंगोह, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस संबंध में थाना गंगोह में मु.अ.सं. 497/25, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह लंबे समय से स्मैक का सेवन और विक्रय करता रहा है। उसने बताया कि वह आज भी स्मैक बेचने जा रहा था, लेकिन पुलिस की गश्त देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास किया, मगर टीम ने उसे दबोच लिया।

पुलिस टीम अब इस गिरोह के Forward और Backward लिंक की गहराई से जांच कर रही है ताकि नशे के इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में—
1️⃣ उपनिरीक्षक अतुल कुमार
2️⃣ हेड कांस्टेबल राहुल तोमर (1013)
3️⃣ हेड कांस्टेबल अमित पंवार (362)
4️⃣ कांस्टेबल रिंकू कुमार (326)
5️⃣ कांस्टेबल सविन कुमार (126)
का सराहनीय योगदान रहा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि “ऑपरेशन सवेरा का लक्ष्य समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त कर युवाओं को एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाना है।”

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सहारनपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, और जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

📍 रिपोर्ट: एलिक सिंह, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!