A2Z सभी खबर सभी जिले कीकटनीमध्यप्रदेश

सरकारी शराब की दुकान के बाजू में अवैध अहाता संचालित

प्रशासन से अपराध मुक्त कराने की मांग

 

Screenshot 2025 11 02 15 20 54 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कटनी के मुख्य बस स्टैंड की सरकारी शराब दुकान के बाजू में अवैध अहाता संचालित हो रहा है, जो शहर के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस अवैध अहाते के संचालन में शासन प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, यह अवैध अहाता ठेकेदार द्वारा चलवाया जा रहा है, जो प्रतिदिन 2500 रुपये की मोटी रकम वसूलता है। इस अहाते में लोगों का आना-जाना अधिक संख्या में होता है, जिससे सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब पीने की समस्या बढ़ गई है।

शहर की तमाम जागरूक मीडिया ने इस खबर को अधिकारियों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन इसके बावजूद भी यह अहाता बंद नहीं किया जा रहा है। इससे यह सवाल उठी है कि आखिरकार इस अवैध अहाते को बंद क्यों नहीं किया जा रहा है।

आवश्यक कार्रवाई की मांग

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अवैध अहाते को बंद करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। शहर के लोगों की मांग है कि इस अवैध अहाते को जल्द से जल्द बंद किया जाए और शहर को अपराधमुक्त बनाया जाए।इ

इनका कहना हैं

वही इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी महोदया का कहना है कि आज ही उक्त अवैध अहाता को दिखवाते है और कार्यवाही करते है।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई सुबह एवं नयी खबर के लिए संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!