A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया

धनबाद नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत आज स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। रणधीर वर्मा चौक से लेकर श्रमिक चौक तक अवैध कब्जे वाली दुकानों को हटाकर सड़क को मुक्त कराया गया। स्टेशन रोड में अस्थाई दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने शेड और कब्जे को डेढ़ फीट तक सीमित करें, अन्यथा नगर निगम अगले 24 घंटे में पुनः कार्रवाई करेगा।

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यातायात बाधित होने की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया है और यह लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों को अपील की है कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाएं, नहीं तो नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई होगी।

यातायात प्रभारी लव कुमार ने बताया कि बरमसिया में 45 दिनों की मरम्मत के दौरान स्टेशन रोड पर वाहनों की भीड़ बढ़ी है और सड़क पर अवैध कब्जे से यातायात बाधित हो रहा था। उन्होंने सभी दुकानदारों और वाहन चालकों से सड़क को पूरी तरह से मुक्त रखने का अनुरोध किया है ताकि आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके।

Back to top button
error: Content is protected !!