A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

IMG 20251107 WA0038

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज।

आज दिनांक 07 नवम्बर, 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, प्रतापगढ़ में हमारे राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि हमारे राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवम्बर, 1875 (अक्षय नवमी) के शुभ अवसर पर की गई थी। यह गीत मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि एवं दिव्यता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करता है तथा भारत की एकता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को काव्यात्मक रूप में अभिव्यक्त करता है। “वंदे मातरम्” आज भी राष्ट्रप्रेम एवं गौरव का अमर प्रतीक है।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं निष्ठा व्यक्त की गई। पूरा कार्यक्रम गंभीरता, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!