

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका परिषद प्रांगण में अमर राष्ट्रभावना का प्रतीक “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष “स्मरणोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभी पार्षद गण महिलामोर्चा मातृशक्ति,जनप्रतिनिधियों समाजसेवी,वरिष्ठ नागरिकों तथा नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन कर देशप्रेम की अनूठी भावना का संचार किया।कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण परिसर “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के जयघोषों से गूंज उठा, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया पार्षद गण बलवंत सिंह ठाकुर , विवेक सक्सेना , नरेंद्र सिंह ठाकुर ,निशांत आठिया , मुकेश पटेल, राजा रिछारिया , सोनू यादव, कमलेश कुशवाहा नगर पालिका परिषद मकरोनिया ब्रांड एंबेसडर श्रीमति संगीता सिंह , केदार शर्मा ,राजेश्वर सेन , मधुकर जाटव , बाबूलाल रोहित परशुराम विक्की बाथरे छत्रपाल जाट मातृशक्ति श्रीमति सुधा शर्मा श्रीमति शिक्षा विश्वकर्मा श्रीमति वर्षा विश्वकर्मा श्रीमति उमा रजक श्रीमति संगीता अहिरवार श्रीमति आरती ठाकुर श्रीमति रश्मि अहिरवार नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।





