A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

नशा मुक्ति भारत के साथ नशा मुक्ति परिवार बनाने हेतु छात्राओं की अहम भूमिका .. राज शिवहरे

नशा मुक्ति भारत के साथ नशा मुक्ति परिवार बनाने हेतु छात्राओं की अहम भूमिका .. राज शिवहरे

IMG 20251128 WA0350
IMG 20251128 WA0349

चित्रकूट 28 नवंबर 2025

नशा मुक्ति भारत के साथ नशा मुक्ति परिवार बनाने हेतु छात्राओं की अहम भूमिका .. राज शिवहरे

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट आज पूरे देश में नशा मुक्ति भारत अभियान का विशेष आयोजन किया जा रहा है, के क्रम में पूरे जनपद चित्रकूट में भी सेवा भारती चित्रकूट के द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी आज नशा मुक्ति भारत अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या शशिकला द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की व्यवस्था एवं स्थिति के विषय में जानकारी देने के साथ किया।
जनपद में नशा मुक्ति भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दूर दराज के गांव2 स्कूल,कालेजों, डिग्री कॉलेजों,पॉलिटेक्निक कॉलेजों मे जाकर अलख जगाने वाले सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने कहा कि नशा जैसे सामाजिक कुरीतियों से बचाने में बेटियों का योगदान शत प्रतिशत और कारगर हो सकता है। बेटियाँ माता-पिता घर के बड़े बुजुर्गों रिश्तेदारों को नशा करने से रोकने में सक्षम है। नशा दुष्परिणामो का जखीरा है । घर परिवार को आर्थिक शारीरिक मानसिक सामाजिक दृष्टिकोण से क्षति न पहुंचे इसके लिए हम लोगों को ये जिम्मेदारी उठानी ही पड़ेगी। बेटियां एक नहीं दो परिवारों एवं देश का भविष्य है। इन्हें नशा स्वच्छता पर्यावरण जल संवर्धन शिक्षा स्वास्थ्य समरसता पर निश्चित रूप से विचार कर आगे आना ही होगा। तभी हम स्वस्थ सभ्य एवं स्वच्छ समाज की परिकल्पना कर सकेंगे। सभी छात्र छात्राओं से अपील आग्रह प्रार्थना करते हुए कहां की इस अभियान को दिमाग में रखने की आवश्यकता है। सुनकर भूलने की नहीं।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह ने नशा के प्रकार (सिगरेट गुटखा तंबाकू गांजा शराब ड्रग्स) और इनको रोकने के उपाय पर विस्तृत जानकारी दी। अंतरिक्ष यात्राएं करने वाली छात्राएं अपना लक्ष्य बना ले तो बहुत कठिन कार्य नहीं। आप पढ़ी लिखी हैं अपने घर और समाज को बुराइयों से बचाने की समझ आप लोगों मे है।
आबकारी निरीक्षक प्रणव पांडे ने कहा कि वास्तव में नशा हमारे जीवन में अनेकों प्रकार की बीमारियों को आमंत्रित करता है। गुटखा खाने वालों को गुटखा में चित्रण किया हुआ फोटो शायद नहीं दिखाई देता। सरकार तरह-तरह के विज्ञापनों स्कूल कॉलेज सामाजिक संगठनों द्वारा अनेको प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार प्रसार करती है। उससे हमारे ही स्वस्थ एवं बीमारी रहित जीवन जी सके इसके लिए ही प्रयासरत है। हमें ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। हमे ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को अनसुना नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पुनःआभार प्रधानाचार्य शशि कला द्वारा किया गया। तत्पश्चात राज किशोर शिवहरे जिला महामंत्री सेवा भारती चित्रकूट द्वारा नशा मुक्त की शपथ दिलाई गई, साथ ही राष्ट्रगान एवं विद्यालय के उपस्थित शिक्षिकाओं सहित छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए( बिस्किट वितरण के उपरांत ) कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई ।

Back to top button
error: Content is protected !!