

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 11 बूथ लेवल अधिकारियों को, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने, उनको पूरा कराकर जमा करने के पश्चात डिजिटाइजेशन का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर सर्वोत्कृष्ट योगदान उपलब्ध कराने के उपलक्ष में मोबाइल फोन तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नजीबाबाद के उमेश सिंह चौहान शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय झक्काकी, पूजा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पंचायतघर बरमपुर,
नगीना विधानसभा क्षेत्र से शाइस्ता परवीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रीउच्च प्राथमिक विद्यालय खटाई तथा तनवीर अखलाक शिक्षामित्र सरायपुरइम्मा,
बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद शहजाद शिक्षामित्र पीएस तारापुर तथा सुरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कुआं खेड़ा, धामपुर से ममता देवी प्राथमिक विद्यालय जसमोर,
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिजनौर से संजय कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर तथा पंडित पंकज कुमार शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय करीमपुर बमनोली, विधानसभा क्षेत्र नरपुर से जयपाल सिंह शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय बेरखेड़ा
तथा नरेश कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय विजय नंगला द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने, उनको पूरा कराकर जमा करने के पश्चात डिजिटाइजेशन का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर सर्वोत्कृष्ट योगदान उपलब्ध कराने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्य सिंह, जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।





