A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बीसीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासन इसे गंभीरता से संज्ञान ले — श्रीमती अनुपमा सिंह

“केंदुआडीह में जहरीली गैस की घटना अत्यंत दुखद और चिंता का विषय है। कोयला मंत्री सहित सभी उच्च पदाधिकारी इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लें और गरीब जनता के साथ मज़ाक करना बंद करें। क्षेत्र में फैली जहरीली गैस का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराते हुए वहाँ बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास किया जाए।”

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की वर्किंग प्रेसिडेंट श्रीमती अनुपमा सिंह ने रांची से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एरिया-5 के जीएम साहा से दूरभाष पर बातचीत कर केंदुआडीह गैस रिसाव पर गहरी नाराज़गी जताई।
उन्होंने BCCL प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा—

“केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस गैस रिसाव के कारण दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है तथा कई लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। मैं मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। यह घटना अत्यंत गंभीर है और BCCL प्रबंधन एवं प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि और कोई जान खतरे में न पड़े।”

उन्होंने आगे कहा—

**“जहरीली गैस के फैलते प्रभाव से पूरा इलाका दहशत में है।
मैं जिला प्रशासन एवं BCCL प्रबंधन से सख्त आग्रह करती हूँ कि—

तुरंत सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए,

गैस के स्रोत की पहचान कर उसे जल्द से जल्द बंद किया जाए,

प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी राहत शिविर बनाकर सुरक्षित रहने की जगह, भोजन, पानी, चिकित्सकीय सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।**

साथ ही उन्होंने कहा कि BCCL और प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर स्थायी समाधान निकालें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

श्रीमती सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा—

“सिर्फ अपील से काम नहीं चलेगा—अब जमीनी कार्रवाई अनिवार्य है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत प्रभावी कदम उठाए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!