A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर पुलिस की पैदल गश्त, 147 वाहनों का ई-चालान

लक्ष्मी कान्त सोनी

हमीरपुर पुलिस की पैदल गश्त, 147 वाहनों का ई-चालान

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में जनपद हमीरपुर पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए लोगों से संवाद भी स्थापित किया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 147 वाहनों का ई-चालान किया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात रखने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

Back to top button
error: Content is protected !!