A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहीद बैकुंठ शुक्ला शहादत दिवस आयोजन समिति गयाजी द्वारा एक बैठक शहीद बैकुंठ शुक्ला पार्क चाणक्यपुरी कॉलोनी मे आयोजित किया गया l

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को शहीद बैकुंठ शुक्ल शहादत दिवस आयोजन समिति गया जी के द्वारा 11 बजे दिन में एक विस्तृत बैठक शहीद बैकुंठ शुक्ल पार्क चाण्क्यपुरी कॉलोनी में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहीद बैकुंठ शुक्ल जी के परिवार से अरुण कुमार शुक्ल फाउंडर सचिव शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह मुजफ्फरपुर एवं उनके साथ चंद्रेश्वर चौधरी जो वरीय नेता सीपीआइ उपस्थित हुए । बैठक का मुख्य उद्देश्य महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर योद्धा बिहार के लाल शहीद बैकुंठ शुक्ल जी के नाम पर गया केंद्रीय कारा का नामकरण एवं इनकी आदमकद प्रतिमा गया स्थित शहीद बैकुंठ शुक्ल पार्क में स्थापित कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई जिसमें गया जिले के सभी राजनीतिक दलों समाजिक संगठनों एवं छात्र नौजवानों उपस्थित हुए ।
ज्ञातव्य हो क्रांतिवीर व अमर्त्य सेनानी श्रीयुत बैकुंठ शुक्ल “ हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन “ जिसके अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आज़ाद थे जिनका आत्म बलिदान क्रांति इतिहास की अपूर्व गाथा मानी जाती है, इस क्रांतिदल के वे अंतिम सदस्य थे जिन्हें फाँसी की सजा दी गई थी ।चर्चा के क्रम में यह जानकारी सामने आई कि भारतीय क्रांति के इतिहास में वे पहले और अंतिम सेनानी थे जिन्होंने काली टोपी पहनने से इनकार कर दिया और स्वयं फाँसी का फंदा अंगीकार किया तथा इनका वजन फाँसी के पूर्व बढ़ गया था ।
महान स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आज़म भगत सिंह की फाँसी की सजा दिलाने में मुखबिरी एवं ब्रिटिश हुकूमत के गवाह बने फनिन्द्र नाथ घोष को मौत की नींद सुलाने वाले शहीद बैकुंठ शुक्ल जी को 14 मई 1934 को गया केंद्रीय कारागार में फाँसी की सजा हुई थी

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!