?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मधुबन में खनन विस्तार नोटिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

धनबाद
*कतरास :* बीसीसीएल एएमपी कोलियरी प्रबंधन द्वारा मधुबन क्षेत्र में इंदुकरी निजी कंपनी के खनन विस्तार को लेकर जारी आवास खाली करने के नोटिस के विरोध में कॉलोनीवासियों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद प्राथमिक विद्यालय बाउरी टोला में मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बैठक हुई।बैठक में आरोप लगाया गया कि बंगला धौड़ा में क्वार्टर तोड़े जा रहे हैं तथा मधुबन–बांसजोड़ा के रैयतों की कृषि योग्य जमीन पर जबरन सड़क निर्माण किया गया है। ग्रामीणों ने इसे जमीन कब्जाने की कार्रवाई बताते हुए कड़ा विरोध जताया और आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!