A2Z सभी खबर सभी जिले की

मार्च में प्रस्तावित व्यापारी महासम्मेलन में जुटेंगे दस हजार व्यापारी— रवीन्द्र त्रिपाठी

IMG 20260110 WA0007

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश

मार्च में प्रस्तावित व्यापारी महासम्मेलन में जुटेंगे दश हजार व्यापारी— रवीन्द्र त्रिपाठी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता अभियान के दौरान बनाए गए 50सक्रिय सदस्य।

शीघ्र ही संगठन में बनाए जाएंगे कुछ नए पदाधिकारी —रवीन्द्र त्रिपाठी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आज उन व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया जिन व्यापारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को फोन करके संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की थी प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी गणों ने आज ऐसे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उनको सदस्य बनाया जिन्होंने गत 15 दिनों के भीतर संगठन से जुड़ने के लिए संगठन की किसी न किसी पदाधिकारी से निवेदन किया था प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यह संगठन की इमानदारी से व्यापारियों के हित में संघर्ष करने का नतीजा है कि आज प्रतिष्ठित व्यापारी गण फोन करके संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत सदस्य होते हैं और जिस संगठन की सदस्यता ज्यादा होती है वह संगठन मजबूत माना जाता है श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ऐसा इकलौता संगठन है जो धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और लगातार व्यापारियों के मुद्दों को उठाता है व्यापारियों की समस्याओं का निदान करवाता है आने वाले समय में फरवरी से मार्च के बीच में सभी विधानसभाओं में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा और उसके बाद जिले में एक बड़ा व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 10हजार व्यापारियों के इकट्ठे होने का लक्ष्य है श्री त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों हितों की रक्षा सुरक्षा के लिए ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल काम करता है किसी भी दशा में व्यापारी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा आज के इस अभियान में सीमेंट व्यापारी संदीप तिवारी होटल रेस्टोरेंट व्यापारी शिवम उपाध्याय पेंट व्यापारी रिकेश मिश्र सर्राफा व्यापारी शुभम बरनवाल , अर्जुन जायसवाल सहित 50 लोगों को सदस्य बनाकर उनको प्रमाण पत्र दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!