A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

कु. आर्डिका के जन्मोत्सव पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा – समाज एवं संस्कृति के संरक्षण का प्रेरक उदाहरण

IMG 20260110 WA0007 1सतना : बर्दाडीह निवासी एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त श्री शिवम तिवारी (Ex-Army) द्वारा अपनी सुपुत्री कुमारी आर्डिका के जन्मदिन के पावन अवसर पर देवी माता मंदिर, बदखर सतना,में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का अद्भुत संदेश बन गया।
सुंदरकांड पाठ के मधुर एवं भक्तिमय वातावरण में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, तिवारी परिवार के परिजन, मित्रगण तथा सेवानिवृत्त सैनिक साथियों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान एवं देवी माता से कुमारी आर्डिका के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की मंगल कामनाएँ कीं।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री सुरेश सिंह जाखी (संरक्षक), श्री पी.डी. सिंह, श्री सुनील सिंह परिहार (जिला अध्यक्ष), श्री मनोज कुमार मिश्रा (उपाध्यक्ष), श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी), श्री परमेश्वर्दीन सिंह, श्री कमलाकर तिवारी, श्री पुष्पराज सिंह, श्री अवधशरण कुशवाहा, श्री आर.सी. विश्वकर्मा (प्रवक्ता) सहित लगभग 110 से अधिक सम्मानित सदस्य एवं पूर्व सैनिक साथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने कुमारी अर्पिका को जन्मदिन का उपहार भेंट किया, उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद दिया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा—
“ऐसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और एकता मजबूत होती है। पूर्व सैनिक समाज सदैव राष्ट्र, समाज और संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी रहेगा।”
श्री शिवम तिवारी ने अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, सभी को प्रसाद एवं भंडारा परोसा गया। आयोजन की भव्यता एवं सफल व्यवस्था की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगलकामनाओं और राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
सभी उपस्थित सदस्यों एवं सम्मानित अतिथियों ने कुमारी आर्डिका को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!