A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मेयर इन काउंसिल के बैठक में चहुंमुखी विकास के साथ साथ सौंदर्यीकरण एवं महत्वपूर्ण प्रस्तावो पर चर्चा

 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। अधिक प्रस्ताव होने के कारण तीन दिवस तक चली इस बैठक में अधोसंरचना विकास, सुदृढ़ीकरण एवं नगर के सौंदर्यीकरण सहित जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया जाकर स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं नगर निगम कार्यों को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारियों संबंधी प्रस्तुत एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाकर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की जाकर पुष्टि की गई।बैठक के दौरान एम आई सी सदस्य सर्व सुभाष शिब्बू साहू, डाॅ रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, गोविंद चावला, उमेन्द्र अहिरवार, श्रीमती सुमन राजू माखीजा, बीना संजू बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन सहित प्रभारी निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर उपायुक्त शैलेष गुप्ता, यातायात प्रभारी राहुल पांडेय सहित शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!