A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में यातायात अभियान, 48 वाहनों का चालान

54,500 रुपए शमन शुल्क वसूला, नियमों के प्रति जागरूक किया

सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया गया, जबकि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

IMG 20260117 234906

यह अभियान साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, बर्डपुर और कस्बा बांसी जैसे विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। पीए सिस्टम के माध्यम सेलोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट या तीन सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर विशेष ध्यान दिया।

IMG 20260117 234924

रात्रि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बांसी-नौगढ़ मार्ग पर वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को हटाया गया, जिनसे अक्सर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा रहता था।

अभियान के दौरान कुल 48 वाहनों का चालान किया गया और 54,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों का मख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। यातायात पुलिस ने आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!