A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली बनी ज्वालापुर, एसएसपी ने किया सम्मानित

पुलिस कप्तान द्वारा टीम के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं बेहतर पुलिसिंग की सराहना करते हुए ₹2500/- नकद पुरस्कार तथा गुड एंट्री देने की घोषणा की गई।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 27 जनवरी2026। IMG 20260127 WA0054गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान प्राप्त करने के बाद कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ट्रॉफी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय पहुंची।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कोतवाली ज्वालापुर के समस्त स्टाफ से भेंट कर उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। कप्तान द्वारा टीम के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं बेहतर पुलिसिंग की सराहना करते हुए ₹2500/- नकद पुरस्कार तथा गुड एंट्री देने की घोषणा की गई।

एसएसपी डोबाल ने इस दौरान जनपद के अन्य थाना प्रभारियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि सभी थाने ज्वालापुर कोतवाली से प्रेरणा लेते हुए अपने कार्यों में और अधिक सुधार लाएं तथा जनसेवा व कानून व्यवस्था को और मजबूत करें।

कोतवाली ज्वालापुर की इस उपलब्धि से जनपद पुलिस का मनोबल बढ़ा है और यह टीमवर्क व समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Back to top button
error: Content is protected !!