
- निवाड़ी।
जेरोन महोत्सव 2026 के 17वें संस्करण के अंतर्गत आयोजित गरीब कन्या विवाह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने सहभागिता कर परिणय सूत्र में बंध रहे वर-वधुओं को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्रीमती भिड़े पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, एसडीएम अशोक कुमार सेन एवं नायब तहसीलदार सुश्री वंदना राजपूत के साथ विवाह मंडप पहुंचीं और नवदम्पत्तियों से भेंट कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने गरीब कन्या विवाह आयोजन की भव्यता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं सामाजिक समरसता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।




