

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 10 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जीपीएम जिले के छठवें स्थापना दिवस पर आयोजित अरपा महोत्सव मल्टीपरपज स्कूल खेल मैदान पेंड्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री जीपीएम जिले के विकास के लिए 100 करोड़ 38 लाख रुपए के कुल 113 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री 19 विभागों द्वारा शासन जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 25 स्टालों का अवलोकन किया। हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंच में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण वा दीप प्रज्वलित और छत्तीसगढ़ी राज गीत के साथ कार्यक्रम का शुभांरभ किया ।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरपा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 100 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन जिले के विकास में गति प्रदान करेगा। उन्होंने पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी तथा केंवची मार्ग के निर्माण से पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।
इसी अवसर पर श्री साय ने मरवाही में उच्च विश्रामगृह की स्वीकृति, समुदलाई पर्यटन क्षेत्र में स्टाफ डैम निर्माण, मुख्यमंत्री बस योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने और जिला मुख्यालय में भव्य आडिटोरियम निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने बताया आज पूरे प्रदेश में 6414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जो की ऐतिहासिक क्षण है तथा गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है।
कार्यक्रम में जिले के पर्यटन पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें बताया गया जीपीएम जिला सफेद भालू, सफेद दूध राज पक्षी और सफेद पलाश के लिए राज्य में विशिष्ट पहचान रखता है। साथ ही राजमेरगढ़, मलनिया डैम और झोझा जलप्रपात को पर्यटन की दृष्टि में महत्वपूर्ण बताया गया। वीडियो फिल्म में मुख्यमंत्री के कर कमलों से शासन प्रशासन के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 736000 का चेक एवं सामग्री प्रदान की गई। स्वामित्व योजना अंतर्गत मंच से 5 किसानो को सोकेतिक रूप से पट्टा प्रदान किया गया इस योजना के तहत कुल 435 किसानों को पट्टा प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने पिछले दो वर्षों में हुए जिले के विकास की प्रमुख गतिविधियों की ओर मुख्यमंत्री जी एवं सभा का ध्यान आकर्षित किया।
अरपा महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहां कि आदिवासी बहुल जिले के रूप में इस जिले की पहचान है। जिले में छत्तीसगढ़ के मुखिया के आने से विकास की काफी संभावनाएं है। उन्होंने स्थानीय जनता की और से मुख्यमंत्री जी को मांग पत्र सौपा। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अमरकंटक, जलेश्वर और अजमेर गढ़ साल में करीब 3 लाख टूरिस्ट आते हैं। केंवची के पास आदिवासी संग्रहालय की व्यवस्था करें जिससे टूरिस्ट को प्रकृति का आनंद मिले और पेंड्रा के लिए बाईपास से जूझ रहे पेंड्रा वीसियो को पेंड्रा बाईपास की घोषणा करें।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कलेक्टर मैडम द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी सचिव अब्दुल कैसर हक, आईजी श्री दीपक झा, एसपी श्री मनोज खिलारी, डीएफओ श्रीमती ग्रीष्मी चांद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला श्री मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा राकेश जलान, अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधु बाबा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही जानकी खुसरो, जनपद पंचायत अध्यक्ष पेंड्रा श्रीमती हेमकुवर, अनेक जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिक, अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।





