A2Z सभी खबर सभी जिले की

13 मार्च से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली अपने-आप कटेगी

लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट मीटर प्रणाली को पूरी तरह लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार 13 मार्च से प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के खाते में बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 77 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश प्रीपेड मीटर हैं। विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद यदि उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर खाते में बैलेंस शून्य हो जाता है, तो बिजली की सप्लाई स्वतः कट जाएगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने स्मार्ट मीटर खाते में समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। रिचार्ज की सुविधा विभाग की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और विभिन्न डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे भीम, फोनपे, गूगल पे आदि के जरिए घर बैठे उपलब्ध है।
साथ ही विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज कराया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर व्यवस्था से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल भुगतान सुनिश्चित होगा।
इसके अलावा प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगभग 2 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।
IMG 20260313 043345

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!