
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 17 फरवरी 2026
” टी20 विश्व कप 2026 ”
—-; 
टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग) का 35 मैच आज कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी शुरू की। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 199 रन बनाए हैं , और नामीबिया टीम को मैच जीतने के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी-: पाकिस्तान-: सलमान आगा’- कप्तान, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान-विकेटकीपर, ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक । नामीबिया टीम- जेरारड इरासममस- कप्तान, जाॅन फ्राइलिनक, लॉरिन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वाॅलसचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन- विकेटकीपर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायर्बग, बर्नार्ड शोल्टज, जैक ब्रेसल। पाकिस्तान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच की पारी समाप्त की। पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली।शादाब खान ने 36 रन बनाए। कप्तान सलमान अली आगा 38 रन पर आउट हो गए। नामीबिया की ओर से जैक ब्रेसल ने दो विकेट लिए। जेरारड इरासममस ने एक विकेट लिया। 20वें ओवर में शादाब खान ने लगातार दो गेदों में 6के लगाए। नामीबिया को मैच जीतने के लिए 200 रन बनाने होगे।





