भव्य ‘होली मिलन समारोह’ में उमड़ी छात्र शक्ति, दिग्गज नेताओं और अधिवक्ताओं ने किया छात्रों का मार्गदर्शन
कानपुर। श्याम नगर क्षेत्र में ‘छात्र शक्ति कानपुर विश्वविद्यालय’ के तत्वावधान में एक अत्यंत भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, विधि क्षेत्र और सामाजिक संगठनों से जुड़ी कानपुर की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और छात्र हितों के संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामबहादुर यादव (जिला महामंत्री, भाजपा दक्षिण), विनोद गुप्ता क्षेत्रीय संयोजक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ, वी.के साहू (जिलाध्यक्ष, नमो नमो भारत), विनय मिश्रा (महामंत्री बार एसोसिएशन), और नवनीत पांडे (पूर्व महामंत्री प्रत्याशी, लॉयर एसोसिएशन), के. एल. श्रीवास्तव (जरूरत फाउंडेशन अध्यक्ष) उपस्थित रहें। इसके साथ ही परमट मंदिर के महंत, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि और मीडिया जगत के वरिष्ठ लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय पार्षदों में उमेश शुक्ला (वार्ड 74), निर्देशन चौहान (वार्ड 47) और सिद्धेश सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के दौरान आए हुए अतिथियों ने छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर पुरजोर समर्थन देते हुए इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवश्यक बताया। वक्ताओं ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनके करियर और भविष्य की चुनौतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
आयोजकों का संबोधन
कार्यक्रम के संयोजक अमन यादव ने संबोधित करते हुए कहा,
”होली का यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक है। आज जिस तरह से विश्वविद्यालय की छात्र शक्ति यहाँ एकजुट हुई है, वह यह दर्शाता है कि हम अपने अधिकारों और उज्जवल भविष्य के लिए सजग हैं। हम सभी अतिथियों के आभारी हैं जिन्होंने छात्रों को सही दिशा दिखाई।”
कार्यक्रम के सह-संयोजक अनस साहू ने आभार प्रकट करते हुए कहा:
”विश्वविद्यालय परिसर में छात्र अधिकारों की आवाज को बुलंद करना हमारा लक्ष्य है। छात्रसंघ बहाली केवल राजनीति नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त मंच है। आज के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि जब छात्र शक्ति जागृत होती है, तो बड़े बदलाव संभव हैं।”
इनकी रही मुख्य उपस्थिति:-
समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभिजीत राय, गौरांग पाण्डेय, आर्यन ठाकुर, शुभम सिंह, अखिल सिंह, अंशिका दीक्षित, हर्षित मिश्रा, स्पर्श राजपूत, पुष्पांशू सिंह एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कानपुर विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।