
सागर ,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आम आदमी पार्टी सागर जिला इकाई के तत्वावधान में इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में धुरंधर हर घर जनसंपर्क अभियान अपने अंतिम पड़ाव की ओर। सागर शहर के 48 वार्डो में जनसंपर्क पूरा होने वाला है। यह लगातार 9माह से 35 वा सप्ताह है जिसमें तूफानी जनसंपर्क जनता की नब्ज बता रहा है कि हर वार्ड का वोटर बीजेपी से त्रस्त है,कांग्रेस पार्टी की क्रिया कलापो से भी लोग परेशान है, शहर के लोग पार्षद महापौर आयुक्त सबकी मिलीजुली सरकार से निगम के काम से परेशान हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। लगातार 35 वे सप्ताह जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील *सत्ता नही व्यस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा आज लगातार 35 वें सप्ताह* सागर नगर निगम क्षेत्र के पंतनगर वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान* चलाया गया। एव सागर शहर के लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी सागर के नेताओ की सक्रियता से प्रभावित होकर सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं,तदुपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी* की तरफ बढ़ती जा रही हैं. अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने *घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। सागर वार्ड वासियों ने स्थानीय समस्याओं ,जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि से आम आदमी पार्टी सागर के पार्टी नेताओं को अवगत कराया। आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी.हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के.सिंह,माधव अहिरवार पुष्पेन्द्र राजपूत,ज्योतिष सोनी, सुरेंद्र अहिरवार,अमन सोनी* एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।नगर निगम के 48 वार्डो व जिले में अन्य अन्य स्थानों से जनता से अपील है, जो भी सज्जन जनता के लिए बीजेपी से मोर्चा लेकर चुनाव लड़ने तैयार हैं,









