A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया के वार्ड क्र 17 में विकास कार्यों का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया के स्वरूप को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और कड़ी जुड़ी। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने वार्ड क्रमांक 17 में विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियों को नई सौगातें समर्पित कीं। यह आयोजन केवल पत्थर रखने की औपचारिकता मात्र नहीं, बल्कि पिछले 17 वर्षों से मकरोनिया को एक ‘मॉडल टाउन’ के रूप में स्थापित करने के संकल्प का विस्तार है। संपन्न हुए भूमिपूजन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से दो प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू किया गया है। वार्ड क्रमांक 17 में टावर से नरसिंहपुर रोड, चक्की तक और दिनेश पटेल के निवास तक 21.56 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में जल निकासी और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। सामाजिक आयोजनों और जन-सुविधा के लिए सामुदायिक भवन में 5.39 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। मकरोनिया का आज का विकसित स्वरूप किसी एक दिन की उपलब्धि नहीं, बल्कि विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के 17 वर्षों के निरंतर परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है। मंत्रालय के गलियारों से लेकर विभागों के मेज तक, मकरोनिया की फाइल को प्राथमिकता पर रखने की उनकी कार्यशैली ने ही इसे सागर जिले का सबसे तेजी से बढ़ता सुव्यवस्थित नगर बनाया है। विधायक लारिया ने इस अवसर पर कहा कि विकास ‘तिनका-तिनका’ जोड़कर किया जाता है। उन्होंने मकरोनिया को एक पिछड़े उपनगर से उठाकर एक विकासशील श्रेणी में लाने के लिए शासन स्तर पर की गई सतत पैरवी को क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद बताया।भूमिपूजन अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल, पार्षदगण, सीएमओ पवन शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, ऊर्जावान कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!