
चित्रसेन घृतलहरे, vandebharatlivetvnews//सारंगढ़//अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ की मेधावी छात्रा टिंकल चौहान ने कक्षा 5वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95.42% अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया है।
आज के समय में जहां शिक्षा का स्तर लगातार प्रतिस्पर्धात्मक होता जा रहा है, वहीं टिंकल की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रेरणादायी उदाहरण है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
टिंकल चौहान के पिता नरेश चौहान, जो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हैं, उनकी पुत्री की इस उपलब्धि पर समाज और विभिन्न संगठनों से लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। परिजनों ने बताया कि टिंकल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।
टिंकल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य मजबूत और निष्ठा अटूट हो, तो किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।







