A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सहेला बेगम से स्वीटी बनी बांग्लादेशी महिला ज्वालापुर से गिरफ्तार

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

IMG 20260409 145555 1

*मददगार को भी फंसा कानूनी शिकंजे में।

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से
पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को उसकी साथी सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस महिला के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है।

IMG 20260409 145716 2
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल ज्वालापुर कोतवाली पुलिस व एलआईयू की संयुक्त टीम को सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास नाम बदलकर रह रही एक विदेशी महिला के होने की जानकारी मिली। जिस पर टीम ने उक्त महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जानकारी मिली कि स्वीटी नाम की जिस महिला को पुलिस ने पकड़ा उसका असल नाम सहेला बेगम है। जो अपने पहले पति के छोड़ देने और आर्थिक तंगी के चलते वर्ष 2023 में किसी श्यामदास नाम के व्यक्ति की सलाह पर भारत आईं। जहां 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह अपने दोस्त श्यामदास के साथ दिल्ली में रही। कुछ समय बाद दोनों हरिद्वार आ गये जहां उसने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट) भी बनवा लिए।

पकड़ी गई विदेशी महिला सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा पुत्री फूल मियां निवासी होलोडिया, बगमारा, कुमीला सदर दक्षिण, कुमीला, बांग्लादेश को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने श्यामदास पुत्र छेदी दास निवासी खरकेना जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव निकट रामानन्द कॉलेज ज्वालापुर को भी हिरासत में ले लिया। जहां दोनों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!