A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेलहरी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बिहार के योगेन्द्र ठाकुर की घोड़ी ने मारी बाजी

विकास खंड बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान में सोमवार शाम 5 बजे भव्य चेतक प्रतियोगिता घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न जनपदों से करीब दो दर्जन घुड़सवारों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील पाण्डेय उर्फ केशव नारायण पाण्डेय रहे, जबकि निर्णायक मंडल में अनुभवी घुड़सवार संचिता सिंह और काशीनाथ राय शामिल रहे। प्रतियोगिता में बिहार के योगेन्द्र ठाकुर की घोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान छोटू मुखिया (केशवपुर, बिहार) और तृतीय स्थान परशुराम पहलवान (छिब्बी, बलिया) को मिला। IMG 20260413 WA0047

दोपहर 3 बजे से ही घुड़सवार अपने -अपने घोड़ों के साथ मैदान पर पहुंचने लगे थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष बम पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में घोड़ों की रफ्तार और घुड़सवारों के कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विजेताओं को शील्ड कप और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खास उत्साह रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान योगी बाबा के जयकारों से पूरा मैदान गूंजता रहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय कुमार पाण्डेय, बिगही ग्राम प्रधान छितेश्वर तिवारी, श्री विनोद उपाध्याय, सुभाष मिश्र, रत्नेश तिवारी, टेंट कारोबारी अनिल सिंह, निलकु भाई रौशन सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!