A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की सरिता मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है जगतगुरु रामानंदाचार्य जय रामदास देवाचार्य महाराज

  1. संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की सरिता मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है जगतगुरु राIMG 20260514 WA0083मानंदाचार्य जय रामदास देवाचार्य महाराज

हरिद्वार भूपतवाला स्थित श्री ललिताम्बा निकेतन आश्रम में वार्षिक उत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सागर श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा एवं विशाल संत समागम में भक्तों ने किया आध्यात्मिक रसपानश्री ललिताम्बा निकेतन आश्रम में आयोजित वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर आज भक्तिभाव, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। पावन *श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा* के रूप में संपन्न इस दिव्य आयोजन प्रातःस्मरणीय गुरु भगवान जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री जय रामदास देवाचार्य जी महाराज के पतित-पावन सानिध्य में बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं वैदिक मंगल ध्वनियों के मध्य संपन्न हुआ।आश्रम परिसर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न क्षेत्रों सेपधारेसंत-महापुरुषों,धर्माचार्यों एवं श्रद्धालु भक्तजनों की उपस्थिति ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और जयघोषों से सम्पूर्ण आश्रम दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।इस अवसर पर आयोजित विशाल संत समागम में संत महापुरुषों के श्रीमुख से निकली ज्ञानगंगा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, वैराग्य एवं मानव कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान की। संतों ने अपने दिव्य प्रवचनों में सनातन संस्कृति की महिमा, गुरु-भक्ति, सेवा एवं सत्संग के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया।अपने अमृतमयी आशीर्वचनों में जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री जय रामदास देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि *“श्रीमद्भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है। जहाँ भगवत कथा होती है वहाँ स्वयं भगवान का निवास होता है। मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य प्रभु भक्ति, सेवा, करुणा और सत्संग के माध्यम से आत्मकल्याण करना है।”*

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में मानव को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के लिए संतों का सानिध्य और भागवत श्रवण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बोलते हुए प्रातः स्मरणीय श्री गुरु राम सेवक उछाली आश्रम के श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहाकथा श्रवण से मन की विकृतियाँ दूर होती हैं तथा जीवन में शांति, सद्भाव और दिव्यता का संचार होता है।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्तजन कथा अमृत वर्षा एवं संतों के दिव्य उपदेशों की ज्ञानसरिता में गोते लगाते हुए भावविभोर दिखाई दिए। भक्ति रस से सराबोर वातावरण में भक्तों ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।समापन अवसर पर आश्रम प्रबंधन द्वारा पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों का अभिनंदन किया गया तथा विश्व कल्याण, राष्ट्र उन्नति एवं समस्त मानव समाज की सुख-समृद्धि हेतु विशेष मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं। इस अवसर पर महंत सत्यवृत्ता नंद महाराज बाबा हठ योगी महाराज महाबलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज स्वामी धर्मराज महाराज महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत हितेश दास महाराज आश्रम के व्यवस्थापक आचार्य उमेश पाठक कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज स्वामी हनुमान दास महाराज स्वामी सरयू दास महाराज महंत गणेश दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुषों ने अपने पावन वचनों से भक्तों के जीवन को सार्थकता प्रदान की

Back to top button
error: Content is protected !!