समस्त उत्तर प्रदेश की आशा एवं आशा संगिनी को परिवार कल्याण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा एक महत्वपूर्ण शासनादेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026–27 में आशा, आशा संगिनी एवं शहरी आशा को राज्य बजट से ₹1500 प्रति माह प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
आशा, आशा संगिनी एवं शहरी आशा बहनों को राज्य बजट से ₹1500 प्रति माह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
जानकारी के अनुसार 6 माह का बजट जारी कर दिया गया है, जिससे भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
भुगतान डिजिटल माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।
भुगतान हेतु संबंधित एएनएम, बीसीपीएम/डीसीपीएम, चिकित्सा अधिकारी एवं ट्रेजरी प्रक्रिया के माध्यम से सत्यापन एवं अनुमोदन किया जाएगा।
आदेश में यह भी उल्लेख है कि अप्रैल 2026 से अब तक का भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा पोर्टल को भी अपडेट किया जाए।