
झांसी समथर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रान्त संयोजक रविशंकर गुप्ता भाई साहब के पूज्य पिता स्व0 सीताशरण जी कुचिया की त्रियोदशी भोज का आयोजन नगर के स्थानीय गहोई धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें उ0 प्र0 गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किये नगर क्षेत्र एवं वाहर से पधारे . अनेक गणमान्य नागरिकों, नगरपालिका अध्यक्ष समथर देवेंद्र सिंह कसाना, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सेवा भारती के पदाधिकारियों व संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख आशीष लिछारिया आदि अनेक संगठनो के बंधुओ ने दिवंगत पुण्य आत्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की व शोका कुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की दो मिनट का मौन धारण कर शांति पाठ करते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत पुण्य आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें इस अवसर पर व्यवस्थापक शिशु मंदिर विजय साहनी पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता पवन बुलकिया जिला मीडिया प्रभारी एवं अनेक समाज सेवी एवं सभ्रान्त लोग उपस्थित रहे .












