A2Z सभी खबर सभी जिले की

करणी सेना युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष बने राणा ऋषि प्रताप हाथरस। स्थानीय महादेव नगर स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में करणी सेना द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

Screenshot 20260530 215753 Galleryहाथरस। स्थानीय महादेव नगर स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में करणी सेना द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथरस इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति अरविंद राणा तथा आगरा मंडल प्रभारी सुमित तोमर उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि राणा मुनि प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर राणा ऋषि प्रताप को करणी सेना युवा शक्ति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं विश्वेंद्र प्रताप, रुपेंद्र चौहान एवं देवेंद्र सिंह तोमर को उपाध्यक्ष बनाया गया। ज्ञानेश सिसोदिया को कोषाध्यक्ष, कृपेंद्र सेंगर एवं अनुज सेंगर को महामंत्री, अमन सिसोदिया को सिकंदराराऊ विधानसभा उपाध्यक्ष, गगन चौहान को सह-कोषाध्यक्ष तथा दीपक रफ़ी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गीतकार डॉ. नितिन मिश्रा ने अपने रामगीत से उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना प्राप्त की। वहीं दीपक रफ़ी ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के आयोजक एवं कवि देवेश सिसोदिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हाथरस युवा टीम द्वारा आगंतुक अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मतेंद्र सिंह गहलौत, योगेंद्र सिंह गहलौत, प्रहलाद सिंह सिसोदिया, जुगेंद्र सिकरवार, गौरव सिंह चौहान (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अरविंद राणा (प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति), सुमित तोमर (मंडल प्रभारी आगरा एवं जिला अध्यक्ष अलीगढ़), अंकित सैनी (जिला अध्यक्ष युवा शक्ति), सुंदर परिहार (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), राष्ट्रीय कवि राणा मुनि प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!