फ्रांस और स्लोवाक गणराज्य की यात्रा से पूर्व , PM का प्रस्थान वक्तव्य
फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों तथा स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रॉबर्ट फिको के आमंत्रण पर मैं 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाक गणराज्य की यात्रा पर जा रहा हूं।
भारत की रणनीतिक दृष्टि में फ्रांस का एक विशेष स्थान है। इसी वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों भारत आए थे और हमने अपने संबंधों को एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Special Global Strategic Partnership) के स्तर तक पहुंचाया। नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात के दौरान हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के अगले चरणों की रूपरेखा तय करेंगे। साथ ही, वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी हमारे बीच सार्थक चर्चा होगी।
नीस में मैं 14 जून 2026 को राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन करने को लेकर भी उत्साहित हूं। भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष (India-France Year of Innovation) की पृष्ठभूमि में आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ेगा और भारत के उच्च शिक्षा तंत्र से उभर रहे नवाचारों को नई गति प्रदान करेगा।
नीस से मैं 14-15 जून 2026 को स्लोवाक गणराज्य की राजकीय यात्रा पर जाऊंगा। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। यह ऐतिहासिक दौरा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई नई गति को और मजबूत करेगा। मैं ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करने के लिए उत्सुक हूं। इस दौरान मुझे स्लोवाकिया के व्यापारिक नेताओं से भी मिलने का अवसर मिलेगा। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते