
आज दिनांक 14.06.2026 को बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं सघन जांच की जा रही है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





