
कतरास: बीसीसीएल एरिया-3 के सालानपुर माइंस के ऊपरी छोर स्थित पुरानी बिल्डिंग के समीप सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 19 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई में सीआईएसएफ और बीसीसीएल के अधिकारी एवं कर्मी संयुक्त रूप से मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त कोयले का परिवहन काको लाल चौक के जंगल क्षेत्र के रास्ते किए जाने की तैयारी थी। परन्तु गुप्त सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोयले को अपने कब्जे में लेकर बीसीसीएल को सुपुर्द कर दिया। इस कार्यवाई से अवैध कोयला तशकरों में हड़कंप मचा हुआ है l
[yop_poll id="10"]





