A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइमङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

मकराना, नावां, डीडवाना में छात्रवृत्ति में करोड़ों का घपला करने वाले को पकड़ा

आरोपी पर 21000 का ईनाम घोषित था

FB IMG 1783878541007 FB IMG 1783878544916 FB IMG 1783878549071

डॉ. प्यारेलाल शिवरान, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में

डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा भारत सरकार के एनएसपी पॉर्टल को हैक कर ठगी करने वाले अर्न्तराज्य गैंग के मुख्य सरगना ईनामी आरोपी इमरान अली उर्फ सरजू को गिरफ्तार किया गया।

मुख्य सरगना इमरान अली उर्फ सरजू पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 21,000 ₹ का ईनाम घोषित किया हुआ था।

केन्द्र सरकार द्वारा 2021-22 एवं 2022-23 में NSP पोर्टल पर अल्पसंख्यक छात्रों को दी गई अरबों रूपयों की छात्रवृत्ति में से करोड़ों रुपयों की ठगी की गई थी।

मामला संज्ञान मे आने पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के माननीय सचिव महोदय द्वारा आयोजित मीटिंग में दिये गये निर्देशो की पालना मे निदेशालय, अल्पसंख्यक मामलात विभाग राज0, जयपुर द्वारा जारी आदेश के क्रम मे राजस्थान के विभिन्न जिलो मे अब तक करीब 28 प्रकरण दर्ज होकर जैर अनुसंधान है।

जिले में पुलिस थाना डीडवाना, नांवा एवं मकराना पर छात्रवृति से संबंधित प्रकरण पंजिबद्ध हुए थे।

उक्त समस्त प्रकरणों में श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान, एवं मुख्य सचिव राजस्थान सरकार द्वारा लगातार अपने सुपरविजन में निर्देश जारी किये जा रहे थे।

प्रकरण में वर्ष 2021-22 व 2022-23 को होने से सीडीआर एवं आईपीडीआर प्राप्त होना सम्भव नहीं होने से मामले का खुलासा पुलिस के लिए चुनौतिपूर्ण हो गया था।

प्रकरण में पूर्व में टीम ने सह आरोपी जुबेर आलम, मंसुर आलम व एमडी मुन्ना मुस्तक को पश्चिम बंगाल से दस्तयाब कर मामला का खुलासा किया था।

मुख्य आरोपी इमरान अली उर्फ सरजू के घर से शिक्षण संस्थानों फर्जी मौहर-18, अलग-अलग कंपनियों की मोबाईल सिम कार्ड 105, अलग-अलग शिक्षण संस्थानों की 1 करोड 58 लाख 970 रूपयों की फर्जी रसीदें , क्लोन अगुंष्ठ निशान -4, चार्जर व मेड इन चाईना की मोबाईल पेमेंट टर्मीनल मशीन , फिंगर मशीन , कैमरे , चार्जर मिले एवं एक बांग्लादेश का Green Beri G 5000 का मोबाईल मिला जिसमें 4 सिमे आती है।

टीम के सदस्य श्री जेठू सिंह करनोत आरपीएस, श्री सुरेष कुमार टेपण, हैडकानि ,श्री प्रेमचंद अडानियां हैड कानि व मनोज कुमार खिचड़ कानि द्वारा लगातार वेश बदलकर, चाय के बागानों में बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित गांवों में खानाबदोश लोगो की तरह घूमकर मुलजिमों का पता लगाया जाकर गैंग तक पहुंचनें में कामयाबी हासिल की। सरगना इमरान अली उर्फ सरजू के कब्जे से ठगी के 44,000 रूपये, चार मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान बरामद किये गये है।

प्राप्त रेकार्ड के आधार पर स्पष्ट है कि गैग द्वारा वर्तमान में भी लगातार फर्जी तरीके से केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृति की ठगी की जा रही है। इमरान अली उर्फ सरजू के खाते मे दिनांक 4.3.2026 को भी 1,69,900 रूपये आये है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!