A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति

देवेंद्र फड़नवीस जी बने लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 14 जुलाई 2026 ।।

20260714 151738
नागपुर, महाराष्ट—:: महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी लंबे समय तक महाराष्ट की शासन सत्ता पर बने रहने वाले तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबसे लंबे समय तक अपना कार्यकाल पूरा करने वले प्रधानमंत्री, पं. जवाहर नेहरु जी का रिकॉर्ड तोड़ा है। अब महाराष्ट के देवेन्द्र फड़नवीस जी सबसे लंबे समय तक महाराष्ट की सत्ता पर बने रहने वाले तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। 12 जुलाई 2026 तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने महाराष्ट के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल 2430- 6 वर्ष 07 महिने पूरा कर लिए हैं। इसके साथ ही देवेन्द्र फड़नवीस जी ने महाराष्ट के वरिष्ठ नेता शरद पवार जी(2412दिन), के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महाराष्ट्र राज्य के शासन सत्ता के इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने वाले नेताओं की सूची में देवेन्द्र फड़नवीस जी ने अपना स्थान बना लिया है। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार जी महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रहे, जबकि देवेन्द्र फड़नवीस जी का यह वर्तमान कार्यकाल है। देवेन्द्र फड़नवीस जी से पहले लंबे समय तक महाराष्ट की सत्ता पर बने रहने वाले नेताओं में – वसंतराव नाईक, विलासराव देशमुख, दूसरे नंबर पर रहें है। देवेन्द्र फड़नवीस जी अभी तक तीन बार महाराष्ट के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। देवेन्द्र फड़नवीस जी पहली बार अक्टूबर 2014 से लेकर नवंबर 2019 तक लगातार पांच साल मुख्यमंत्री रहे। 2019 में मुख्यमंत्री के रुप में देवेन्द्र फड़नवीस जी का कार्यकाल मात्र छह दिनों का रहा। तीसरी बार दिसंबर 2024 में देवेन्द्र फड़नवीस जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,और यह कार्यकाल अभी वर्तमान समय में जारी है। देवेन्द्र फड़नवीस जी का यह मौजूदा कार्यकाल 12 जुलाई 2026 तक 585 दिनों का पूरा हो चुका है। “।। मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक का रिकॉर्ड पूरा करने देवेन्द्र फड़नवीस भाऊ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।। हम उनके दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और अच्छे कार्यकाल की कामना करतें हैं ।।”

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!