इटावा बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतनापुरा गांव में शादी को लेकर हुए विवाद में युवक के पिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
इटावा बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतनापुरा गांव में शादी को लेकर हुए विवाद में युवक के पिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बकेवर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव छतनापुरा निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र स्व राम बाबू तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के तीन नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने उसे घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर उसकी पत्नी अखिलेश कुमारी मौके पर पहुंचीं तो आरोपितों ने धमकी दी कि यदि उनके पुत्र की शादी महेवा की युवती से की गई तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने घटना की जानकारी युवती की मां को भी दी है। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना बकेवर पुलिस को शिकायती पत्र दिया पुलिस ने तत्काल पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करा कर मुकदमा की जांच शुरु कर दी है।